देहरादून। शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि आगामी सत्र से प्रदेश के सभी स्कूली बच्चों का बोझ कम किया जाएगा और बस्ते के बोझ कम करने संबंधी आदेश का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी मुख्य शिक्षाधिकारियों की होगी। स्कूली बच्चों का बोझ करने को लेकर राज्य में संचालित विभिन्न बोर्डों के अधिकारियों के साथ बैठक मे डाक्टर रावत ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 व केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में राज्य के सभी विद्यालयों में स्कूली बच्चों के बस्ते का बोझ घटाकर निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिये अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दे दिये गये हैं। शासन से निर्देश जारी होने के बाद आगामी सत्र से नई व्यवस्था लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व 26 जनवरी 2024 तक पूरे प्रदेश में निजी स्कूल संचालकों, प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं अभिभावकों के साथ जिला व राज्य स्तर पर बैठकों का आयोजन कर जनजागरूकता अभियान चलाया जायेगा।
Related Posts
जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला
- Ganesh Tariyal
- August 20, 2025
- 0
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार की उत्तराखण्ड विरोधी नीति के खिलाफ राज्यभर में जिला मुख्यालयों पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। इसी […]
डीएम ने स्कूलों को उपलब्ध कराए ऑनलाइन टीचिंग हेतु जरूरी उपकरण
- Ganesh Tariyal
- March 22, 2025
- 0
देहरादून। आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन द्वारा ‘‘विद्या शक्ति’’ के तहत वर्चुअल रियलिटी (वीआर) के उपयोग से जिले में बेसिक शिक्षा को सुदृढ़ करने के […]
कांग्रेस करेगी कॉरिडोर मसले पर आन्दोलन
- Ganesh Tariyal
- July 29, 2024
- 0
हरिद्वार। कांग्रेस की एक बैठक में कॉरिडोर मसले पर आंदोलन करने का फैसला लिया गया। जिसके लिए 9 अगस्त से 14 अगस्त तक रोज जन […]
