देहरादून। परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपर्पज हाल में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्पकर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम कलाकारों ने प्रस्तुत किए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह महोत्सव युवाओं के लिए कारगर साबित होगा। उन्होंने सभी से अपने जीवन में उद्देश्य बनाने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान घोषणा करते हुए कहा कि हर विकासखण्ड में एक-एक यूथ सेल बनाएं जाएंगे। उन्होंने सभी से विवेकानंद के आदशरें पर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें स्वामी जी के दिखाए मार्ग और उनके आदशरें को अपने जीवन मे आत्मसात करने की जरूरत है, ताकि हम एक श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सके। विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि युवा महोत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच देता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के दिखाए गए मार्ग और उनके आदर्शो पर चलने कि जरुरत है। विवेकानंद ने कहा है कि हमें अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करने कि आवश्यकता है और उसे पूरा करने के लिए मेहनत करनी चाहिए। साथ ही कहा कि यदि जीवन में लक्ष्य को निर्धारित कर दिया जाए, तो वह लक्ष्य जरूर प्राप्त किया जा सकता है। युवा महोत्सव में हर दिन कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शनिवार को समस्त जनपदों की टीमों एवं ओपन एंट्री की टीमों के प्रतिभागियों के मध्य सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता, जीवन कौशल के अंतर्गत कहानी लेखन प्रतियोगिता व सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर रहे स्थानीय नागरिकों के मनोरंजन के लिए रस्साकशी एवं अन्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन परेड ग्राउण्ड में किया जाएगा।
Related Posts
गंगा में बहे वाहनों को निकालने के लिए चलाया अभियान
- Ganesh Tariyal
- July 1, 2024
- 0
हरिद्वार। हरिद्वार में सूखी नदी से गंगा में बहकर डूबी दो गाड़ियों को सोमवार को गंगनहर से बाहर निकल गया है। पुलिस, जल पुलिस और […]
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का करेंगे उद्घाटन
- Ganesh Tariyal
- January 27, 2025
- 0
देहरादून। देश दुनिया की नजरें इस वक्त देवभूमि उत्तराखंड पर हैं। यहां 28 जनवरी से 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज होने जा रहा है। राष्ट्रीय […]
अपर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक
- Ganesh Tariyal
- June 17, 2025
- 0
देहरादून,। गढ़वाल अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को देहरादून सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक […]
