उत्तरकाशी में हर्षिल क्षेत्र के पास झील जैसी स्थिति

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी में मानसून की सक्रियता के साथ ही भागीरथी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले वर्ष धराली क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के बाद खीरगाड़ से भारी मात्रा में मलबा नदी में आने से भागीरथी का तल ऊंचा हो गया है, जिससे हर्षिल क्षेत्र के पास झील जैसी स्थिति बन रही है। इसके चलते हर्षिल, बागोरी, गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटन आवास गृह तथा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पर खतरा बना हुआ है। पूर्व में किए गए कुछ सुरक्षात्मक कार्य भी तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। अब नदी किनारे स्थायी सुरक्षा के लिए आरसीसी सुरक्षा कार्य प्रस्तावित है। इसी क्षेत्र से मां गंगा के शीतकालीन प्रवास हेतु प्रस्तावित सड़क का निर्माण भी होना है। प्रशासन के अनुसार मानसून समाप्त होने के बाद इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply