सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने हथियार, गोला बारूद और विस्फोटक बरामद किए

रायपुर। सुकमा जिले में थाना भेज्जी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भण्डारपदर के जंगल सें सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा डंप किए गए हथियार, गोला बारूद और विस्फोटक सामान बरामद किए हैं। इनमंें एसएलआर, रायफल, भरमार बंदूक, मस्केट, छह बीजीएल लांचर सहित कुल तेईस हथियार शामिल हैं। इसके अलावा चार सौ बयानवे जिंदा कारतूस,  दो सौ चालीस जिलेटिन स्टिक और अट्ठारह किलोग्राम गन पाउडर सहित अन्य विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर ने बताया कि यह कार्रवाई आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर की गई।

Leave a Reply