भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में ईडी ने चल-अचल संपत्तियां कुर्क की

रायपुर। भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेषालय-ईडी ने बारह करोड़ अट्ठहत्तर लाख रूपए की बासठ चल-अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की है। इन संपत्तियों में लगभग चार करोड़ उनहत्तर लाख रुपये के शेयर और म्यूचुअल फंड निवेष भी शामिल हैं। गौरतलब है कि रायपुर-विषाखापत्तनम राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए जमीन अधिग्रहण में हुए फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने यह कार्रवाई की है।

Leave a Reply