लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि भगवान एस. श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी बनाया गया है। यशवीर सिंह को जौनपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। कुमार अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है। रवीना त्यागी को बाराबंकी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। संजय कुमार सैन को 4वीं वाहिनी पीएसी का नायक नियुक्त किया गया है। ओमवीर सिंह को बस्ती का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह को प्रयागराज का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। ईरज राजा को बलिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अर्पित विजयवर्गीय को लखनऊ का पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है। सर्वेश कुमार मिश्रा को मऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। विनय कुमार सिंह को गाजीपुर का पुलिस अधीक्षक, जबकि सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। चिराग जैन को बरेली का पुलिस अधीक्षक नगर और मानस पारीक को आजमगढ़ का पुलिस अधीक्षक नगर नियुक्त किया गया है। आलोक राज नारायण को अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा, पूर्णेन्दु सिंह को बागपत का पुलिस अधीक्षक, मधुबन कुमार सिंह को हापुड़ का पुलिस अधीक्षक और सुरेश चंद्र रावत को जालौन का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
