संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

लखनऊ। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। प्रदेश के नौ जिलों प्रयागराज, लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और बरेली में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। लखनऊ में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गयी। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक आयोजित हुई, वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे तक चली। इस बार परीक्षा से पहले चेहरा पहचान प्रणाली लागू की गई। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेष से पहले इस सिस्टम से होकर गुजरना पड़ा। इस परीक्षा के लिए 37 हजार 686 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

Leave a Reply