चमोली के जोशीमठ में 21 असुरक्षित सरकारी भवन होंगे ध्वस्त

चमोली। भू-धंसाव प्रभावित जोशीमठ में असुरक्षित घोषित किए गए 21 सरकारी भवनों को जल्द ध्वस्त किया जाएगा। वर्ष 2023 की आपदा के बाद प्रशासन ने तहसील परिसर और अस्पताल की बिल्डिंग समेत इन भवनों को सुरक्षा की दृष्टि से असुरक्षित चिन्हित किया था। लंबे समय से लंबित ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया अब शुरू करने की तैयारी है।

प्रशासन का कहना है कि भवनों की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इन्हें हटाना जरूरी है, ताकि किसी तरह की दुर्घटना की आशंका न रहे। उन्होंने बताया कि 21 असुरक्षित सरकारी भवनों को जल्द ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply