लखनऊ। वाराणसी में सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 14 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे आयोजित शिक्षक व स्नातक महासम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। सम्मेलन की सफलता को लेकर भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया में क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यकर्ताओं से मतदाताओं से घर-घर संपर्क कर संवाद करने और सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक में भाजपा पदाधिकारी, शिक्षक व स्नातक मतदाता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
योगी आदित्यनाथ कल शिक्षक व स्नातक महासम्मेलन को करेंगे संबोधित
