नई दिल्ली। पंजाब में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या ने सियासत में तूफान ला दिया है। बीजेपी राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
बीजेपी का आरोप है कि राजनीतिक प्रभाव के चलते माफिया को संरक्षण मिल रहा है और प्रशासनिक तंत्र कार्रवाई करने में नाकाम है।
