नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी से जुड़े मामले में आज भ्रष्टाचार निवारण की विशेष अदालत में सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान सबसे पहले आरोपियों को उनके खिलाफ दाखिल आरोपपत्र पढ़कर सुनाया जाएगा। इसके बाद अदालत में आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
इस मामले में कुल आठ आरोपी अयोध्या जिला कारागार में बंद हैं। सुनवाई के दौरान सभी आठ आरोपियों को विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। मामले के विवेचक आशुतोष तिवारी ने 23 सितंबर को अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था। पुलिस की ओर से दाखिल आरोपपत्र में कुल 133 गवाहों के नाम शामिल हैं। इनमें कृष्ण मोहन, चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य गवाह शामिल हैं।
