रांची। महेन्द्र सिंह धोनी ने आईपीएल क्रिकेट से सन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने आईपीएल 2027 से पहले बतौर खिलाड़ी अपने आईपीएल कैरियर को समाप्त करने की घोषणा की है। अब वे चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर की भूमिका निभायेंगे। गौरतलब है कि वे लम्बे समय से चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े रहे हैं। धोनी के नाम क्रिकेट के मैदान में कई रिकॉर्ड हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय फलक पर टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए कई खिताब जीतने में महत्वपूर्ण नेतृत्व प्रदान किया।
एम.एस.धोनी का आईपीएल से सन्यास, चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर की निभाएंगे भूमिका
