पीएम मोदी ने पौड़ी गढ़वाल हादसे पर जताया दुख

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीएम मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। 

पीएमओ  ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर से बहुत दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। 

Leave a Reply