शराब घोटाला मामले में फरार आरोपी विकास अग्रवाल को कल दुबई से भारत लाया गया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में फरार आरोपी विकास अग्रवाल को कल दुबई से भारत लाया गया। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और छत्तीसगढ़ ईओडब्ल्यू के समन्वय से उसे यूएई से डिपोर्ट कराया। इसके बाद उसे रायपुर लाकर देर रात विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को तीस नवंबर तक सीबीआई की रिमांड पर भेज दिया है।

ईओडब्ल्यू के मुताबिक, विकास अग्रवाल शराब सिंडिकेट का मुख्य वित्तीय समन्वयक था। उस पर कथित रूप से डिस्टिलरीज से कमीशन वसूलने और सरकारी अधिकारियों तथा सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों तक रकम पहुंचाने का आरोप है।

Leave a Reply