दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने के लिए बनेगी नई नीति

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने विघटित परिवहन निगम के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने के लिए नई नीति बनाने का निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो एक माह में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। नई नीति लागू होने के बाद वर्षों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का समाधान होगा और प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल मिल सकेगा। सरकार ने कहा है कि समिति की रिपोर्ट के आधार पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद नीति अधिसूचित की जाएगी।

Leave a Reply