उत्तराखण्ड हेराल्ड। चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनकपुर भ्रमण के दौरान उत्तरकाशी के सिल्क्यारा टनल में फंसे टनकपुर के छीनिगोठ निवासी पुष्कर सिंह एरी के घर जाकर उनके परिजनों से मिले । मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि टनल में फंसे सभी श्रमिकों को जल्द सुरक्षित निकाला लिया जाएगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी श्रमिक सकुशल हैं, सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मौके पर तेजी से कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक मजदूर की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। श्रमिकों को खाद्य सामग्री भी नियमित पहुंचाई जा रही है।
Related Posts
खाद्य पदार्थों में थूक और गंदगी मिलाने की घटनाओं के बाद सीएम के निर्देश पर एफडीए ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
- Ganesh Tariyal
- October 16, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड में खाद्य पदार्थों में थूक व गंदगी मिलाने की घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने […]
हड़कंपः मोबाइल चोरी होने से आक्रोशित युवक अस्पताल की तीसरी मंजिल पर चढ़ा
- Ganesh Tariyal
- August 30, 2024
- 0
देहरादून। दून अस्पताल में उस समय हड़कम्प मच गया जब शुक्रवार की सुबह एक युवक अस्पताल भवन की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। युवक को […]
गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, एक की मौत, एक घायल
- Ganesh Tariyal
- February 27, 2024
- 0
नैनीताल। शहर के डीएसबी मार्ग में बीती रात नगर पालिका का पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 800 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना […]
