उत्तराखण्ड हेराल्ड।हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा पर आज हरिद्वार आवर ऋषिकेश समेत कई स्थानों पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। स्नान को लेकर हरिद्वार, ऋषिकेश व देवप्रयाग में गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। स्नान कर श्रद्धालुओं ने दान कर पुण्य अर्जित किया। ।वहीं जगह-जगह लोगों ने खिचड़ी बांट आज कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर मनाया । इससे पूर्व कल हर की पौड़ी पर देव दीपावली मनाई गई और लाखों दीपक जलाकर हर की पौड़ी पर भगवान विष्णु की आराधना की गई और मां गंगा से सभी के कल्याण की कामना की गई । स्नान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। हरिद्वार को कई जोन व सेक्टर में बांटकर अधिकारियों की तैनाती की गई है। वाहनों के लिए विशेष यातायात प्लान भी लागू किया गया है।
Related Posts
बिजली, पानी से जनता परेशान हुई तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार: CM
- Ganesh Tariyal
- June 2, 2024
- 0
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद चंपावत में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम पर बनबसा पहुंचे। बनबसा के एनएचपीसी सभागार में उन्होंने विद्युत, पेयजल, वन विभाग, […]
विभागों के प्रस्तावों को मिसिंग लिंक से फंडिंग किए जाने पर बनी सहमति
- Ganesh Tariyal
- January 4, 2024
- 0
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में मिसिंग लिंक से पोषित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान […]
देशभर के 100 से अधिक पत्रकार नवम्बर में देहरादून मे जुटेंगे
- Ganesh Tariyal
- August 9, 2024
- 0
देहरादून। देश के बाइस राज्यों से सौ से अधिक पत्रकार आगामी नवम्बर माह में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एकजुट होंगे। पत्रकारों का यह महाकुंभ […]
