उत्तराखण्ड हेराल्ड। हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष हरिद्वार संदीप गोयल, रूड़की शोभाराम प्रजापति, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने सोमवार को विकास भवन रोशनादबाद से ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उल्लेख करते हुये कहा कि उनके नेतृत्व में भारत लगातार प्रगति कर रहा है तथा उन्होंने जो एक विकसित भारत का संकल्प लिया है, उसी के निमित्त विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत/नगर निकाय/स्थानीय निकाय तक पहुंचेगी तथा जो भी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिये योजनायें चल रही हैं, उन योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ ही इन योजनाओं का लाभ आम जन को उपलब्ध कराया जायेगा। इससे काफी लोगों को लाभ होगा तथा मौके पर लोगों की जो भी समस्यायें होंगी, उनका निदान कराने के साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं से उन्हें लाभान्वित/आच्छादित किया जायेगा तथा लोग विकसित भारत का संकल्प लेंगे ताकि सभी के सहयोग से प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप भारत विकसित तथा विश्व गुरू बन सकेगा। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के उद्देश्य का उल्लेख करते हुये बताया कि इसके अन्तर्गत जिन लाभार्थियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अभी तक किन्हीं कारणों से नहीं मिल पाया है, तो उन्हें इसके तहत आच्छादित किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत/नगर निकाय/स्थानीय निकाय स्तर पर संचालित इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु बहुद्देशीय कैम्प लगाने के साथ ही प्री-रिकार्डेड वीडियो सहित इन आई.ई.सी. वैनों का भी उपयोग किया जायेगा, जो सभी सुविधाओं एवं सूचनाओं से लैस हैं, जो जनपद के सभी ग्रामों तथा स्थानीय निकायों में निर्धारित कार्यक्रमानुसार पहुंचेगी। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने इस अवसर पर कहा कि ये वाहन ग्राम पंचायत/नगर निकाय/स्थानीय निकाय में जाकर भारत सरकार, राज्य सरकार की जितनी भी योजनायें हैं, उनका प्रचार-प्रसार करेगी। इस यात्रा के दो पहलू हैं, यह भारत सरकार की शहरी व ग्रामीण योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार तो करेगी ही साथ ही जहां-जहां पर भी यह वैन जायेगी, वहां पर बहुद्देशीय कैम्प भी लगाये जायेगे, जिनमें लोगों के सर्वांगीण विकास के लिये जितनी भी योजनायें चलाई जा रही हैं, उनकी जानकारी देते हुये, उनका लाभ लोगों को घर बैठे-बैठे मिल सके, इसके प्रयास किये जायेंगे।
Related Posts
ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 14 से 16 अगस्त 2024 तक की तिथि निर्धारित
- Ganesh Tariyal
- August 12, 2024
- 0
21 अगस्त को विकास भवन सभागार में शासन द्वारा गठित समिति करेगी आपत्तियों की सुनवाई/निराकरण पौड़ी। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप […]
उत्तराखण्ड संस्कृत शिक्षा परिषद का रिजल्ट जारी
- Ganesh Tariyal
- April 17, 2025
- 0
12वीं में अभिषेक ममगाईं ने किया टॉप देहरादून। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष (कक्षा 10) और उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (कक्षा […]
कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने संगठन सृजन की कवायद शुरु की
- Ganesh Tariyal
- September 2, 2025
- 0
देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तराखण्ड प्रदेश में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत आज कई जनपदों में केन्द्रीय नेतृत्व […]
