उत्तराखण्ड हेराल्डपौड़ी। थलीसैंण ब्लॉक के भंडेली गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दोनों युवकों को खाई से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार एक अल्टो कार पौड़ी से थलीसैंण के भंडेली गांव जा रही थी। जैसे ही कार गांव के पास पहुँची वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे और पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से खाई से निकाला।सूचना पर मौके पर पहुँची 108 की टीम ने दोनों की जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान अंकित नेगी(23) उम्र 23 साल निवासी सेरा जसपुर और पंकज सिंह(21) उम्र 21 साल निवासी सौकियानी जसपुर के रूप में हुई है।
Related Posts
चारों पीठ के शंकराचार्य की घोषणा आने वाला नया सम्वत्सर गौमाता का होगाः संत गोपाल मणि महाराज
- Ganesh Tariyal
- December 23, 2023
- 0
देहरादून। चारों पीठों के पूज्य शंकराचार्यों व देश के प्रतिष्ठित पूज्य सन्त महापुरुषों द्वारा स्वत-स्फूर्त गौमाता राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा आंदोलन के तत्वावधान में गौ-संसद् के अंतर्गत […]
सारकोट में कृषि विभाग ने 80 प्रतिशत सब्सिडी पर महिला कृषकों को उपलब्ध कराई मोटा अनाज प्रसंस्करण इकाई
- Ganesh Tariyal
- November 29, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में कृषकों की आजीविका संवर्द्धन एवं रोजगार सृजन हेतु कृषि विभाग, जनपद चमोली द्वारा मुख्यमंत्री […]
श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
- Tulsi Ram
- November 27, 2023
- 0
उत्तराखण्ड हेराल्ड।हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा पर आज हरिद्वार आवर ऋषिकेश समेत कई स्थानों पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। स्नान को […]
