उत्तराखण्ड हेराल्ड। हरिद्वार। हरिद्वार से गंगा स्नान कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद उप्र का एक परिवार कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को हरिद्वार आया हुआ था। आज गंगा स्नान कर वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार क्रिस्टल वर्ल्ड के सामने नाले की पुलिया से टकरा गई। राहगीरों ने पुलिस कोमामले की सूचना दी। पुलिस ने कार सवारों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया।जहां डॉक्टरों ने डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में पिता, पुत्र भी शामिल हैं। हादसे में जान गंवाने वालों की शिनाख्त राजन झा(25) पुत्र मिथिलेश झा निवासी संदीप एनक्लेव अकबर पुर बहरमपुर गाजियाबाद, मिथिलेश झा(56) पुत्र स्व जगदीश झा,आशीष(22) पुत्र विनोद झा के रूप में हुई ।
Related Posts
लाभार्थियों को उज्जवला गैस कनेक्शन विततिर किए गए
- Ganesh Tariyal
- December 17, 2023
- 0
देहरादून। प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शन योजना के गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम चंद्रबनी वार्ड के गौतम कुंड मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विधायक […]
गौकशी मामले में फरार गैंगस्टर गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- April 10, 2025
- 0
देहरादून। पुलिस ने गौकशी की घटना में फरार गैंगस्टर को गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज […]
परीक्षा परिणाम से सुधार लाएं
- Tulsi Ram
- December 14, 2023
- 0
नई टिहरी। डीएम मयूर दीक्षित ने विद्यालयी शिक्षा के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार लाने के साथ ही […]
