उत्तराखण्ड हेराल्ड। हल्द्वानी । केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकलने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है इस रेस्क्यू अभियान में जुटी एनडीआरएफ एसडीआरएफ व टेक्निकल टीमों को उनके संपूर्ण प्रयास के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भट्ट ने कहा कि उत्तरकाशी के सिलक्यारा के टनल हादसे में फंसे 41 मजदूर भाइयों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और मजदूर भाइयों के लिए करोड़ देशवासी न सिर्फ दुआ कर रहे थे बल्कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रेस्क्यू ऑपरेशन के पल-पल की अपडेट ले रहे थे। भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लगातार कैंप कर सभी व्यवस्थाओं को तत्काल मुहैया कराए जाने के संपूर्ण प्रयास और इस रेस्क्यू अभियान में सुरंग के अंदर ऑपरेशन जिंदगी को लीड कर रहे सभी केंद्रीय व राज्य की एजेंसियों के संपूर्ण समर्पण और मेहनत की बदौलत 41 जिंदगियों को सकुशल 17 दिन बाद टनल से बाहर निकल गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर न सिर्फ देश की नजर थी बल्कि दुनिया भर के लोग उत्तराखंड के इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए थे । भट्ट ने इस सफलतम रेस्क्यू अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है और रेस्क्यू में लगी सभी केंद्रीय व राज्य की एजेंसियों के अधिकारी कर्मचारियों को बधाई दी है, साथ सुरंग में 17 दिन से अपना हौसला बरकरार रखने वाले मजदूर भाइयों के धैर्य और सहनशीलता को भी सलाम किया है। भट्ट ने कहा कि बाबा बौखनाग व देवभूमि के कोटि-कोटि देवी देवताओं के आशीर्वाद वह देशभर की लोगों की प्रार्थना और देशभर हुआ विदेश से आए टेक्निकल स्पेशलिस्ट व एजेंसियों के संपूर्ण प्रयास से एक बहुत बड़े संकट पर विजय पाई गई है।
Related Posts
एमडीडीए उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई यूपीसीएल, उरेडा के अधिकारियों एवं बिल्डर एसोसिएशन की बैठक
- Ganesh Tariyal
- September 4, 2024
- 0
देहरादून। राज्य में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना को अधिकाधिक बढ़ावा देने के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने अहम पहल की है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर […]
फर्जी बी.ए.एम.एस. डिग्री प्रकरण में दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही
- Ganesh Tariyal
- January 10, 2024
- 0
देहरादून। फर्जी बी.ए.एम.एस. डिग्री प्रकरण में दून पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। गैंग लीडर इमलाख व उसके सहयोगियों के विरूद्व गैंगस्टर एक्ट के तहत […]
465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा
- Ganesh Tariyal
- July 14, 2026
- 0
देहरादून। जनपद देहरादून में अनुसूचित जाति वर्ग के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को रफ्तार देने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। […]
