उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों सभी श्रमिकों को सरकार एक एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अस्पताल में इलाज और घर जाने तक की पूरी व्यवस्था की जाएगी। सिलक्यारा में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में इलाज पर होने वाला खर्चा सरकार उठाएगी।इनके अलावा परिजनों और श्रमिकों के खाने, रहने की भी व्यवस्था सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों के स्वस्थ होने पर सरकार की तरफ से एक एक लाख रुपये के चेक बतौर आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाएंगे। इसके अलावा घर जाने तक का पूरा खर्चा भी सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाबा बौखनाग और देवभूमि के देवी-देवताओं की कृपा से ऑपरेशन सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि बौखनाग देवता का सिलक्यारा में भव्य मंदिर बनाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा बौखनाग के आशीर्वाद से सभी श्रमिक सुरक्षित बाहर निकल आये हैं। कहा कि ग्रामीणों ने बाबा बौखनाग के मंदिर बनाने की मांग उठाई है। इस मांग को सरकार पूरा करेगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि, जल्द मंदिर निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी जाए।
Related Posts
गुजरात से आए परिवार के दो बच्चे स्नान करते हुए गंगा में डूबे
- Ganesh Tariyal
- December 25, 2024
- 0
हरिद्वार। गंगा स्नान के दौरान गुजरात से हरिद्वार पहुंचे एक श्रद्धालु परिवार के साथ बड़ा हादसा हो गया। इस परिवार के दो बच्चों की गंगा […]
मुठभेड़ के बाद वांछित बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे
- Ganesh Tariyal
- April 2, 2025
- 0
देहरादून। पुलिस ने गौकशी के मामलों में वांछित शातिर बदमाश एहसान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पंद्रह हजार के इनामी एहसान (22) की […]
रेस्टोरेंट में आगजनी के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- March 17, 2025
- 0
देहरादून। होली के दिन विकासनगर के एक रेस्टोरेंट में आगजनी के तीन आरोपियों को आज देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । वहीं घटना […]
