उत्तराखण्ड हेराल्ड। नैनीताल। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर रविवार शाम को घटगढ के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन के नीचे दबने से दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी कई अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन में चालक समेत 22लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार नोएडा सेक्टर 126 में स्थित एचसीएल कंपनी के 21 कर्मचारियों का दल शनिवार को नैनीताल घूमने आया था। नोएडा लौटते समय आज शाम करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही वाहन कालाढूंगी से करीब छह किमी पहले प्रिया बैंड के पास पहुंचा वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सफक पर पलट गया। बताया जा रहा है के वाहन के ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने वाहन में दबे लोगों को बाहर निकाल कर 108 से कालाढूंगी अस्पताल पहुँचाया। हादसे में सयोनी दुबे(28) और जया साखियां(23) की मौके पर ही मौत हो गई।
Related Posts
पीड़ित ने पुलिस और आप नेता पर लगाया लाखों की लूट का आरोप
- Ganesh Tariyal
- April 1, 2025
- 0
देहरादून। राजधानी देहरादून दबंगों ने पुलिस के साथ मिलकर एक बड़ी लूट को अंजाम दिया है। आम आदमी पार्टी के नेता खुद को पुलिस अधिकारी […]
भावी पीढ़ी को नशे से बचने के लिए कांग्रेस निभाएगी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी
- Ganesh Tariyal
- February 4, 2024
- 0
देहरादून। गणतंत्र दिवस से नशा छोड़ो भारत जोड़ो अभियान का शुभारंभ करने वाली कांग्रेस ने आज बरोटीवाला स्थित एक वेडिंग पॉइंट में सभा करके संपूर्ण […]
केदारनाथ पैदल मार्ग पर आया एवलाॅन्च, आवाजाही पूरी तरह से बंद
- Ganesh Tariyal
- April 9, 2024
- 0
रूद्रप्रयाग। मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब कुबेर गदेरे के पास भारी मात्रा में एवलॉन्च आ गया। जिससे पैदल मार्ग पूरी तरह से बंद हो […]
