उत्तराखण्ड हेराल्ड।गोपेश्वर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने सोमवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गई। वेयर हाउस में ईवीएम निरीक्षण और डबल लॉक खोलने एवं सील करने के दौरान पूरी प्रक्रिया की फोटो एवं वीडियोग्राफी भी की गई। जिला मजिस्ट्रेट ने वेयर हाउस में विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम, साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, अधिशासी अभियन्ता अलादिया, तहसीलदार धीरज राणा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती, बीजेपी किसान मोर्चा अध्यक्ष गोविन्द सिंह बजवाल, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रभारी अनूप सिंह रावत आदि मौजूद थे।
Related Posts
अनुप से मिले तिवारी
- Tulsi Ram
- December 17, 2023
- 0
देहरादून। उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने फिल्म अभिनेता अनुपम खेर से मुलाकात के दौरान उन्हें उत्तराखंड […]
देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल का समापन, उषा उत्थुप ने दी मनमोहक प्रस्तुति
- Ganesh Tariyal
- November 18, 2025
- 0
देहरादून। दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित देहरादून लिटरेचर फ़ेस्टिवल (डीडीएलएफ) के सातवें संस्करण का अंतिम दिन विचारपूर्ण चर्चाओं, संवाद और अनुभवों के साथ पूरा हुआ। […]
नैनीताल में पुलिस अफसरों के बंपर तबादले
- Ganesh Tariyal
- November 14, 2024
- 0
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में पुलिस विभाग में बंपर तबादले हुए हैं। एसएसपी ने नैनीताल, भवाली, लालकुआं के कोतवाल बदल दिए हैं। कई थाना इंचार्ज को […]
