उत्तरकाशी। अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 व मुहिम उदयन के तहत उत्तरकाशी पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। उनके द्वारा सभी पुलिस उपाधीक्षकों/कोतवाली/थाना प्रभारियों एवं एसओजी की टीम को अलर्ट मोड पर रहते हुये सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी श्री अनुज कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में कोतवली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा गत रात्रि को चैकिंग अभियान चलाते हुये सब्जी मंडी के समीप रामलीला गेट के पास से अनुज नेगी नाम के एक युवक को 6.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामगदगी के आधारा पर उक्त युवक के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी पर 8/21 NDPS Act में मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटायी जा रही है। आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार आरोपित ने अपना नाम अनुज नेगी, पुत्र उत्तम सिंह नेगी निवासी पाडुली ज्ञानसू उत्तरकाशी बताया।
Related Posts
चार आईएएस अधिकारियों के तबादले
- Ganesh Tariyal
- May 14, 2025
- 0
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है. 10 मई को 25 आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों के […]
महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
- Ganesh Tariyal
- October 13, 2025
- 0
पति और ससुरालियों पर केस दर्ज, नवजात का शव भी मिला रुड़की। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से दो बड़ी घटनाएं सामने आई है। सिडकुल थाना […]
उच्च शिक्षा मंत्री ने ली राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में उच्च शिक्षा परिषद की 11वीं बैठक
- Ganesh Tariyal
- November 21, 2024
- 0
पौड़ी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में उच्च शिक्षा परिषद की 11वीं बैठक ली। बैठक में उन्होंने कॉलेज […]
