उत्तरकाशी। अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 व मुहिम उदयन के तहत उत्तरकाशी पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। उनके द्वारा सभी पुलिस उपाधीक्षकों/कोतवाली/थाना प्रभारियों एवं एसओजी की टीम को अलर्ट मोड पर रहते हुये सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी श्री अनुज कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में कोतवली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा गत रात्रि को चैकिंग अभियान चलाते हुये सब्जी मंडी के समीप रामलीला गेट के पास से अनुज नेगी नाम के एक युवक को 6.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामगदगी के आधारा पर उक्त युवक के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी पर 8/21 NDPS Act में मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटायी जा रही है। आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार आरोपित ने अपना नाम अनुज नेगी, पुत्र उत्तम सिंह नेगी निवासी पाडुली ज्ञानसू उत्तरकाशी बताया।
Related Posts
कांग्रेस ने बद्रीनाथ-केदारनाथ समिति के अध्यक्ष के बयान की कड़े शब्दों में की निंदा
- Ganesh Tariyal
- July 17, 2024
- 0
देहरादून। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर कांग्रेस का एजेंडा चलाने का आरोप लगाकर विवाद में फंस गए हैं। कांग्रेस की […]
आयुक्त गढ़वाल द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दरबार लगाकर लोगो की समस्याओं को सुना
- Ganesh Tariyal
- June 21, 2024
- 0
पौड़ी। आयुक्त गढ़वाल मण्ड़ल विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में जनपद मुख्यालय के कलेक्ट्रेट में जनता दरबार का आयोजन किया गया और लोगों की सभी […]
भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार में नगर निगम देहरादून का इंजन पूरी तरह से फेलः नवीन जोशी
- Ganesh Tariyal
- October 3, 2024
- 0
देहरादून। कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर चलाये जा रहे जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत रायपुर विधानसभा क्षेत्र के […]
