उत्तराखण्ड हेराल्ड। देहरादून। वसंत विहार थाना क्षेत्र के दरु चौक के पास स्थित एक नहर में महिला और पुरुष की लाश मिली है। दोनों में किसी प्रकार का संपर्क नहीं है और दोनों हादसे का शिकार हुए हैं । पुलिस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है। बसंत विहार पुलिस के अनुसार आज सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में दरू चौक के पास नहर में एक महिला एक पुरुष के शव हैं। जिसकी सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी की। मृतको की पहचान संदीप मोहन धस्माना(40) पुत्र मदन मोहन धस्माना निवासी अंबीवाला बसंत विहार और हेमलता (26) पत्नी सुनील निवासी पितांबरपुर बसंत विहार के रूप मे हुई है। पुलिस के अनुसार संदीप मोहन धस्माना प्रतिदिन सुबह टहलने के लिए जाते थे, जबकि हेमलता घरों पर काम करने के लिए जाती थी । दोनों के आपस में किसी भी प्रकार की जान पहचान होने की जानकारी नहीं मिली है। मृतकों की चोटों के आधार पर प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि तेज गाड़ी से टकराकर गंभीर घायल होने से दोनो की मौत हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। अग्रिम कार्रवाई नियमाअनुसार की जा रही है।
Related Posts
केदारघाटी की प्राची ने राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया लोहा
- Ganesh Tariyal
- April 11, 2025
- 0
ड्रॉप रो बॉल चैंपियनशिप में उनकी टीम ने किया रजत पदक हासिल रुद्रप्रयाग। विकासखंड ऊखीमठ के दूरस्थ गांव रविग्राम-फाटा निवासी प्राची जमलोकी की खेल प्रतिभा […]
कांग्रेस 21 अक्टूबर को करेगी कुमॉऊ कमीश्नरी नैनीताल का घेराव
- Ganesh Tariyal
- October 18, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेष कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोषी ने बताया कि आगामी 21 अक्टूबर को उत्तराखण्ड राज्य में बिगड़ते सामाजिक सौहार्द, महिलाओं […]
परिक्षेत्र स्तर पर गठित प्रवासी हेल्पलाइन सैल की कार्यप्रणाली पर एसओपी जारी
- Ganesh Tariyal
- December 24, 2024
- 0
देहरादून। परिक्षेत्र स्तर पर गठित प्रवासी हेल्पलाइन सैल की कार्यप्रणाली एसओपी जारी की गई है। परिक्षेत्र के जनपदों के अधिकांश व्यक्ति नौकरी एवं अन्य कारणों […]
