उत्तराखण्ड हेराल्ड। देहरादून। वसंत विहार थाना क्षेत्र के दरु चौक के पास स्थित एक नहर में महिला और पुरुष की लाश मिली है। दोनों में किसी प्रकार का संपर्क नहीं है और दोनों हादसे का शिकार हुए हैं । पुलिस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है। बसंत विहार पुलिस के अनुसार आज सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में दरू चौक के पास नहर में एक महिला एक पुरुष के शव हैं। जिसकी सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी की। मृतको की पहचान संदीप मोहन धस्माना(40) पुत्र मदन मोहन धस्माना निवासी अंबीवाला बसंत विहार और हेमलता (26) पत्नी सुनील निवासी पितांबरपुर बसंत विहार के रूप मे हुई है। पुलिस के अनुसार संदीप मोहन धस्माना प्रतिदिन सुबह टहलने के लिए जाते थे, जबकि हेमलता घरों पर काम करने के लिए जाती थी । दोनों के आपस में किसी भी प्रकार की जान पहचान होने की जानकारी नहीं मिली है। मृतकों की चोटों के आधार पर प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि तेज गाड़ी से टकराकर गंभीर घायल होने से दोनो की मौत हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। अग्रिम कार्रवाई नियमाअनुसार की जा रही है।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने वनाग्नि, पेयजल, मानसून सीजन के साथ ही चार धाम की तैयारियों की की समीक्षा
- Ganesh Tariyal
- May 8, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में वनाग्नि को रोकने के लिए की जा रही कार्यवाही और आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत […]
हरिद्वार जिला जेल में पाए गए 15 एचआईवी पॉजिटिव
- Ganesh Tariyal
- April 9, 2025
- 0
हरिद्वार। जिला कारागार हरिद्वार में 15 एचआईवी पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर 7 अप्रैल को जेल में […]
मुल्जिम ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी देहरादून ने चार पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
- Ganesh Tariyal
- February 1, 2024
- 0
देहरादून। जिला कारागार से न्यायालय परिसर देहरादून विचाराधीन बंदियों को लाने व ले जाने के लिए हवालात ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी के […]
