उत्तराखण्ड हेराल्ड। देहरादून। वसंत विहार थाना क्षेत्र के दरु चौक के पास स्थित एक नहर में महिला और पुरुष की लाश मिली है। दोनों में किसी प्रकार का संपर्क नहीं है और दोनों हादसे का शिकार हुए हैं । पुलिस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है। बसंत विहार पुलिस के अनुसार आज सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में दरू चौक के पास नहर में एक महिला एक पुरुष के शव हैं। जिसकी सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी की। मृतको की पहचान संदीप मोहन धस्माना(40) पुत्र मदन मोहन धस्माना निवासी अंबीवाला बसंत विहार और हेमलता (26) पत्नी सुनील निवासी पितांबरपुर बसंत विहार के रूप मे हुई है। पुलिस के अनुसार संदीप मोहन धस्माना प्रतिदिन सुबह टहलने के लिए जाते थे, जबकि हेमलता घरों पर काम करने के लिए जाती थी । दोनों के आपस में किसी भी प्रकार की जान पहचान होने की जानकारी नहीं मिली है। मृतकों की चोटों के आधार पर प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि तेज गाड़ी से टकराकर गंभीर घायल होने से दोनो की मौत हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। अग्रिम कार्रवाई नियमाअनुसार की जा रही है।
Related Posts
शिक्षा के मन्दिर यदि बने वाणिज्य केन्द्र, प्रशासन करेगा लाईसेंस रद्द
- Ganesh Tariyal
- April 1, 2025
- 0
देहरादून। जिले में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस बढ़ाने की शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव […]
शैलेश नेगी ऋषिकेश के नये नगर आयुक्त बने
- Ganesh Tariyal
- January 13, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड सरकार द्वारा शनिवार को 9 पीपीएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिन अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है उनमें […]
उत्तरकाशी हादसे के बाद रोकी गयी केदारनाथ हेली सेवा फिर बहाल
- Ganesh Tariyal
- May 8, 2025
- 0
देहरादून। उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश की घटना के बाद एक घंटे तक केदारनाथ हेली सेवा को भी सुरक्षा की दृष्टि से रोका गया था। फिर […]
