उत्तराखण्ड हेराल्ड। देहरादून। वसंत विहार थाना क्षेत्र के दरु चौक के पास स्थित एक नहर में महिला और पुरुष की लाश मिली है। दोनों में किसी प्रकार का संपर्क नहीं है और दोनों हादसे का शिकार हुए हैं । पुलिस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है। बसंत विहार पुलिस के अनुसार आज सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में दरू चौक के पास नहर में एक महिला एक पुरुष के शव हैं। जिसकी सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी की। मृतको की पहचान संदीप मोहन धस्माना(40) पुत्र मदन मोहन धस्माना निवासी अंबीवाला बसंत विहार और हेमलता (26) पत्नी सुनील निवासी पितांबरपुर बसंत विहार के रूप मे हुई है। पुलिस के अनुसार संदीप मोहन धस्माना प्रतिदिन सुबह टहलने के लिए जाते थे, जबकि हेमलता घरों पर काम करने के लिए जाती थी । दोनों के आपस में किसी भी प्रकार की जान पहचान होने की जानकारी नहीं मिली है। मृतकों की चोटों के आधार पर प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि तेज गाड़ी से टकराकर गंभीर घायल होने से दोनो की मौत हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। अग्रिम कार्रवाई नियमाअनुसार की जा रही है।
Related Posts
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए
- Ganesh Tariyal
- November 20, 2024
- 0
रूद्रप्रयाग। पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट आज बुधवार प्रातः शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हो गये […]
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
- Ganesh Tariyal
- October 14, 2026
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विकास और आमजन को बेहतर यातायात एवं पार्किंग सुविधाएं उपलब्ध […]
दुकान में आग से तीन रसोई गैस सिलेंडर फटे
- Ganesh Tariyal
- October 23, 2025
- 0
पिथौरागढ़। बेरीनाग तहसील मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर पांखू के संगौड़ में दिवाली पर दीये से एक परचून की दुकान में आग लग गई। घटना […]
