उत्तराखण्ड हेराल्ड इंडिया /टिहरी। “गत निर्वाचन में कम मतदान प्रतिशत वाले ग्राम मुखेम प्रतापनगर में श्रीदेव सुमन सांस्कृतिक नाट्य कला मंच के कलाकारों द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।”आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद स्तर पर सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर जन- जागरूकता हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को जिला सूचना कार्यालय टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में श्रीदेव सुमन सांस्कृतिक नाट्य कला मंच चंबा के कलाकारों द्वारा गत निर्वाचन में विधान सभा प्रतापनगर क्षेत्रांतर्गत कम मतदान प्रतिशत वाले ग्राम मुखेम में मतदान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दल नायक रविंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में वर्तमान में 01 जनवरी, 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 01 जनवरी, 2024 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हो रहे जिन युवाओं के नाम वर्तमान फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, नाम दर्ज करने हेतु फार्म-6 में आवेदन संबंधित बीएलओ/ईआरओ/एईआरओ को प्रस्तुत करें। कहा कि वर्तमान फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में दर्ज किसी मतदाता की मृत्यु, स्थानान्तरण आदि कारणों से सामान्यतः निवासी न रहने के कारण नाम को मतदाता सूची से पृथक करने के लिए फार्म-7 है। उन्होंने वर्तमान नामावली में किसी प्रविष्टि को शुद्ध करने, एक ही निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत एक बूथ से दूसरे बूथ में या एक विधान सभा से किसी दूसरे विधान सभा में निवास परिवर्तन, फोटो पहचान पत्र बदलने, दिव्यांग व्यक्ति को मार्क करने के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर दल के कलाकारों द्वारा उपस्थित लोगों के साथ मतदान की शपथ भी ली गई तथा तत्संबंधी प्रचार सामग्री वितरित की गई।
Related Posts
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में जारी हाई अलर्ट
- Ganesh Tariyal
- December 1, 2025
- 0
हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे की भूमि पर बने हजारों अवैध मकानों को लेकर […]
डंपर से टकराई बुलेट, दो युवक गंभीर रूप से घायल
- Ganesh Tariyal
- February 22, 2025
- 0
हल्द्वानी। हल्द्वानी के गोलापार बायपास रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। आँवला गेट चौकी के पास एक डंपर (UK004CA 7813) हाईवे पर खराब होकर […]
मरीजों एवं चिकित्सकों की पीड़ा को मोर्चा ने रखा शासन के समक्ष
- Ganesh Tariyal
- August 7, 2024
- 0
विकासनगर। उपजिला चिकित्सालय, विकासनगर में तपती धूप में टीन शेड के नीचे अपनी बारी का इंतजार करती गर्भवती बहनें व अन्य मरीजों की परेशानियां तथा […]
