बागेश्वर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत स्वीप टीम ने बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लाक के उड़खुली गांव में मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया। इस मौके पर बच्चों ने नुक्कड़ नाटक व अनेक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। नोडल अधिकारी आलोक पांडे व सहायक नोडल अधिकारी उमेश जोशी के नेतृत्व में मतदाताओं को फॉर्म छह, सात व आठ भरने की जानकारी दी गई। इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन नंबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, मतदाता जंक्शन और नए वोटर्स के नाम जोड़ने से संबंधित कार्य योजना की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि मतदान सभी का अधिकार व कर्तव्य है। अभियान के दौरान लोगों को निर्वाचन नामावली में नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म छह, भारतीय पासपोर्ट धारक प्रवासी भारतीयों के लिए फॉर्म छह ए, नामावली से नाम हटाने के लिए फॉर्म सात, किसी प्रविष्टि को शुद्ध करने के लिए या परिवर्तन के लिए फॉर्म आठ भरने की जानकारी दी गई।
Related Posts
राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित किया गया साइंस मेला
- Ganesh Tariyal
- November 6, 2024
- 0
टिहरी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भवन, नई टिहरी मंे बुधवार को नेहरू युवा केन्द्र एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जनपद स्तरीय […]
महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, बीस लाख रूपए भी ऐंठे
- Ganesh Tariyal
- July 26, 2024
- 0
देहरादून। थाना बसंत विहार क्षेत्र अंतर्गत एक विधवा महिला ने महाराष्ट्र निवासी एक युवक पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म […]
हरिद्वार जिले में 67 लाख की ट्रैफिक लाइटें 10 साल बाद भी बंद
- Ganesh Tariyal
- July 21, 2026
- 0
हरिद्वार। हरिद्वार जिले में 2016 अर्धकुंभ के दौरान रुड़की शहर में 67 लाख की लागत से 7 चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाई गई थी। लेकिन […]
