उत्तराखण्ड हेराल्ड। ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला मार्ग पर टायरों पर रबड़ चढ़ाने की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी, लेकिन आग भीषण होने के कारण कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस अग्निकांड में लाखों का नुकसान होने की खबर है। सोमवार सुबह आसपास के लोगों ने रबड़ फैक्ट्री के गोदाम में आग की लपटें देखी। जोकि आसपास के घरों तक पहंुचने लगी थी। जिससे लोग भयभीत हो गए। जिसकी सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। किन्तु इस अग्किांड में लाखों रूपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फैक्टरी काफी समय से बंद बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। इस अग्किांड में किसी जनहानि की कोई सूचना नही है।
Related Posts
दुल्हे के मामा के हत्यारे बाप-बेटा गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- May 14, 2025
- 0
हरिद्वार। बारात की बस में सीट को लेकर हुए विवाद के चलते दुल्हे के मामा की हत्या करने वाले बाप-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर […]
लाल पानी में निर्माणधीन एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्लांट का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
- Ganesh Tariyal
- December 15, 2025
- 0
देहरादून। जिलाधिकारी ने सोमवार को ऋषिकेश के लालपानी क्षेत्र में निर्माणाधीन एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण […]
जिलाधिकारी ने ली सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक
- Ganesh Tariyal
- February 15, 2025
- 0
पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। उन्होंने आरटीओ को निर्देश दिये कि 15 वर्ष […]
