उत्तराखण्ड हेराल्ड। हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष हरिद्वार संदीप गोयल, रूड़की शोभाराम प्रजापति, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने सोमवार को विकास भवन रोशनादबाद से ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उल्लेख करते हुये कहा कि उनके नेतृत्व में भारत लगातार प्रगति कर रहा है तथा उन्होंने जो एक विकसित भारत का संकल्प लिया है, उसी के निमित्त विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत/नगर निकाय/स्थानीय निकाय तक पहुंचेगी तथा जो भी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिये योजनायें चल रही हैं, उन योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ ही इन योजनाओं का लाभ आम जन को उपलब्ध कराया जायेगा। इससे काफी लोगों को लाभ होगा तथा मौके पर लोगों की जो भी समस्यायें होंगी, उनका निदान कराने के साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं से उन्हें लाभान्वित/आच्छादित किया जायेगा तथा लोग विकसित भारत का संकल्प लेंगे ताकि सभी के सहयोग से प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप भारत विकसित तथा विश्व गुरू बन सकेगा। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के उद्देश्य का उल्लेख करते हुये बताया कि इसके अन्तर्गत जिन लाभार्थियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अभी तक किन्हीं कारणों से नहीं मिल पाया है, तो उन्हें इसके तहत आच्छादित किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत/नगर निकाय/स्थानीय निकाय स्तर पर संचालित इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु बहुद्देशीय कैम्प लगाने के साथ ही प्री-रिकार्डेड वीडियो सहित इन आई.ई.सी. वैनों का भी उपयोग किया जायेगा, जो सभी सुविधाओं एवं सूचनाओं से लैस हैं, जो जनपद के सभी ग्रामों तथा स्थानीय निकायों में निर्धारित कार्यक्रमानुसार पहुंचेगी। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने इस अवसर पर कहा कि ये वाहन ग्राम पंचायत/नगर निकाय/स्थानीय निकाय में जाकर भारत सरकार, राज्य सरकार की जितनी भी योजनायें हैं, उनका प्रचार-प्रसार करेगी। इस यात्रा के दो पहलू हैं, यह भारत सरकार की शहरी व ग्रामीण योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार तो करेगी ही साथ ही जहां-जहां पर भी यह वैन जायेगी, वहां पर बहुद्देशीय कैम्प भी लगाये जायेगे, जिनमें लोगों के सर्वांगीण विकास के लिये जितनी भी योजनायें चलाई जा रही हैं, उनकी जानकारी देते हुये, उनका लाभ लोगों को घर बैठे-बैठे मिल सके, इसके प्रयास किये जायेंगे।
Related Posts
नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालन को गठित एम्पावर्ड समिति की हुयी बैठक
- Ganesh Tariyal
- October 24, 2025
- 0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालन हेतु गठित एम्पावर्ड समिति की बैठक आयोजित हुयी। बैठक के […]
शिक्षा विभाग में नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लायें अधिकारीः डॉ. धन सिंह रावत
- Ganesh Tariyal
- September 24, 2024
- 0
देहरादून। सूबे में गुणवत्तापरक शिक्षा के लिये सरकार द्वारा तमाम प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके तहत विभाग के अंतर्गत रिक्त चल रहे सीआरपी-बीआरपी, चतुर्थ […]
दबिश के दौरान घायल हुआ कांस्टेबल, अस्पताल में तोड़ा दम
- Ganesh Tariyal
- July 13, 2025
- 0
लक्सर। दबिश के दौरान ट्रक के द्वारा पुलिस वाहन को मारी गई टक्कर से गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल की इलाज के दौरान मौत हो […]
