उत्तराखण्ड हेराल्ड। टिहरी। कोटी कालोनी टिहरी गढ़वाल में आयोजित 5 दिवसीय “टिहरी एक्रो फेस्टिवल” का मंगलवार को आर्मी बैण्ड की प्रस्तुति के साथ भव्य रूप से हुआ समापन। इस अवसर पर सराहनीय कार्य करने वाले स्टाफ एवं प्रतियोगिता में शामिल सभी पैराग्लाइडिंग खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र शॉल एवं मोमेंटो प्रदान किए गए। फेस्टिवल में भारत सहित कुल 27 देशों के पैराग्लाईडिंग पायलटों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें 40 पुरुष एवं 14 महिलाओं सहित कुल 54 विदेशी पायलट एवं 124 भारतीय पैराग्लाईडिंग पायलट शामिल हैं। टिहरी एस.आई.वी. कप में प्रथम स्थान पर गौतम, द्वितीय भरत कोन्जेंटी एवं तृतीय स्थान निखिल ठाकुर ने प्राप्त किया। जबकि एक्रो कप में विजय ठाकुर ने प्रथम, मनोज कुमार ने द्वितीय एवं गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा एस.आई.वी. महिला वर्ग में प्रिया जैन ने एकल प्रतियोगी के रूप में प्रतिभाग किया। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वावधान में 24 से 28 नवम्बर तक आयोजित एक्रो फेस्टिवल के दौरान प्रतिदिन देशी विदेशी पायलटों ने सोलो फ्लाईट, सिंक्रो फ्लाईट्स, विंग शूट जंप, और डी-बैग शो इत्यादि करतब बाजियां की गई। इस दौरान टिहरी झील के पर्यटकों ने भी रोमांच का आनन्द लिया तथा प्रत्येक दिन विभिन्न बैण्ड यूफोरिया, पाण्डवास, भैरव जैसे प्रसिद्ध बैंड द्वारा सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गयी। प्रतियोगिता के अंतिम दिवस मंगलवार को भी पैराग्लाइडर द्वारा निकट राजा का महल प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल से टिहरी झील के ऊपर करतब/शो दिखाते यथा सिक्रो फ़्लाइंग, विंग शूट जम्प, स्काई डाइविंग करते हुए निकट बोटिंग पॉइंट कोटी कलोनी के खाली प्रांगण में उतरकर प्रतियोगिता शांतिपूर्ण आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी साहसिक विंग उत्तराखण्ड पर्यटन कर्नल अश्विनी पुंडीर द्वारा विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों की जबरदस्त कलाबाजियों के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में उत्तराखण्ड ने खुद को मजबूत किया है। कहा कि देश में समग्र साहसिक खेल के बुनियादी ढांचे में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अर्न्तराष्ट्रीय आयोजनों से उत्तराखण्ड राज्य जल्द ही विश्व के साहसिक पर्यटन मानचित्र पर होगा। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग पैराग्लाईडिंग, कयाकिंग कैनोंईग, राफ्टिंग जैसी अन्य गतिविधियों के साथ टिहरी को एडवेंचर हब के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में टिहरी गढ़वाल जिला प्रशासन सहित समस्त विभागों, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, आईएचएम टिहरी सहित पैराग्लाईडिंग मंत्रा को धन्यवाद किया।
Related Posts
कांग्रेस पार्षदोें के प्रतिनिधिमंडल ने शहरी विकास सचिव से की मुलाकात
- Ganesh Tariyal
- December 26, 2025
- 0
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में देहरादून नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय स्थित शहरी […]
जयंती पर पूर्व मंत्री हरबंश कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की
- Ganesh Tariyal
- January 7, 2024
- 0
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व० हरबंश कपूर की जयंती के अवसर पर देहरादून रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में आयोजित लंगर कार्यक्रम […]
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं
- Ganesh Tariyal
- September 13, 2025
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है […]
