उत्तराखण्ड हेराल्ड। देहरादून। सिलकयारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अभियान में जुटे समस्त बचाव दल को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा की श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरों की खुशी ही मेरे लिए इगास बग्वाल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बचाव दल की तत्परता, टेक्नोलॉजी के सहयोग, सुरंग के अंदर फंसे श्रमिक बंधुओं की जीवटता, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की जा रही पल- पल निगरानी और बौखनाग देवता की कृपा से यह अभियान सफल हुआ। मुख्यमंत्री ने जरुरी होने पर श्रमिकों को उच्च कोटि की चिकित्सा सुविधा देने के उन्होंने आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बड़ी खुशी का दिन है। जितनी प्रसन्नता श्रमिक बंधुओं और उनके परिजनों को है, उतनी ही प्रसन्नता आज मुझे भी हो रही है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान से जुड़े एक-एक सदस्य का मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं। जिन्होंने देवदूत बनकर इस अभियान को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि सही मायनों में हमें आज ईगास पर्व की खुशी मिली है। उन्होंने कहा कि भगवान बौख नाग देवता पर हमें विश्वास था। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व स्तरीय टेक्नोलॉजी और विशेषज्ञ इस अभियान में लगे थे। प्रधानमंत्री ने पल-पल इस अभियान की निगरानी की। उनके मार्गदर्शन में बेहतरीन समन्वय ने असंभव को संभव में बदला। उन्होंने अभियान से जुड़े एक-एक सदस्य के प्रति भी आभार प्रकट किया।
Related Posts
केदारनाथ धाम कपाटोत्सव तैयारी शुरू
- Ganesh Tariyal
- May 6, 2024
- 0
उखीमठ,। ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से सोमवार 6 मई को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी विग्रह मूर्ति की देव डोली ने प्रथम पड़ाव गुप्तकाशी के लिए […]
कर्मचारियों के सशक्तिकरण को टीएचडीसीआईएल ने लॉन्च किया क्यूआर आधारित स्मार्ट मेडिकल कार्ड
- Ganesh Tariyal
- April 4, 2024
- 0
ऋषिकेश। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड उत्कृष्टता, सततता और सामुदायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ अपने कार्यरत कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के […]
टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र से अब तक 6 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
- Ganesh Tariyal
- March 26, 2024
- 0
देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु नामांकन प्रक्रिया में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी कोर्ट कक्ष /नामांकन कक्ष में रिटर्निंग […]
