उत्तराखण्ड हेराल्ड। टिहरी। कोटी कालोनी टिहरी गढ़वाल में आयोजित 5 दिवसीय “टिहरी एक्रो फेस्टिवल” का मंगलवार को आर्मी बैण्ड की प्रस्तुति के साथ भव्य रूप से हुआ समापन। इस अवसर पर सराहनीय कार्य करने वाले स्टाफ एवं प्रतियोगिता में शामिल सभी पैराग्लाइडिंग खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र शॉल एवं मोमेंटो प्रदान किए गए। फेस्टिवल में भारत सहित कुल 27 देशों के पैराग्लाईडिंग पायलटों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें 40 पुरुष एवं 14 महिलाओं सहित कुल 54 विदेशी पायलट एवं 124 भारतीय पैराग्लाईडिंग पायलट शामिल हैं। टिहरी एस.आई.वी. कप में प्रथम स्थान पर गौतम, द्वितीय भरत कोन्जेंटी एवं तृतीय स्थान निखिल ठाकुर ने प्राप्त किया। जबकि एक्रो कप में विजय ठाकुर ने प्रथम, मनोज कुमार ने द्वितीय एवं गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा एस.आई.वी. महिला वर्ग में प्रिया जैन ने एकल प्रतियोगी के रूप में प्रतिभाग किया। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वावधान में 24 से 28 नवम्बर तक आयोजित एक्रो फेस्टिवल के दौरान प्रतिदिन देशी विदेशी पायलटों ने सोलो फ्लाईट, सिंक्रो फ्लाईट्स, विंग शूट जंप, और डी-बैग शो इत्यादि करतब बाजियां की गई। इस दौरान टिहरी झील के पर्यटकों ने भी रोमांच का आनन्द लिया तथा प्रत्येक दिन विभिन्न बैण्ड यूफोरिया, पाण्डवास, भैरव जैसे प्रसिद्ध बैंड द्वारा सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गयी। प्रतियोगिता के अंतिम दिवस मंगलवार को भी पैराग्लाइडर द्वारा निकट राजा का महल प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल से टिहरी झील के ऊपर करतब/शो दिखाते यथा सिक्रो फ़्लाइंग, विंग शूट जम्प, स्काई डाइविंग करते हुए निकट बोटिंग पॉइंट कोटी कलोनी के खाली प्रांगण में उतरकर प्रतियोगिता शांतिपूर्ण आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी साहसिक विंग उत्तराखण्ड पर्यटन कर्नल अश्विनी पुंडीर द्वारा विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों की जबरदस्त कलाबाजियों के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में उत्तराखण्ड ने खुद को मजबूत किया है। कहा कि देश में समग्र साहसिक खेल के बुनियादी ढांचे में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अर्न्तराष्ट्रीय आयोजनों से उत्तराखण्ड राज्य जल्द ही विश्व के साहसिक पर्यटन मानचित्र पर होगा। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग पैराग्लाईडिंग, कयाकिंग कैनोंईग, राफ्टिंग जैसी अन्य गतिविधियों के साथ टिहरी को एडवेंचर हब के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में टिहरी गढ़वाल जिला प्रशासन सहित समस्त विभागों, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, आईएचएम टिहरी सहित पैराग्लाईडिंग मंत्रा को धन्यवाद किया।
Related Posts
न्यायमूर्ति सूर्यकांत होंगे भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश
- Ganesh Tariyal
- October 30, 2025
- 0
दिल्ली। न्यायमूर्ति सूर्यकांत भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें बधाई दी। उन्होंने […]
कायदे-क़ानून को ताक पर रखकर बन रही बहुमंजिला इमारत के वीसी ने दिए जाँच के आदेश
- Ganesh Tariyal
- April 11, 2025
- 0
देहरादून। नैशविला रोड स्थित रिहायशी इलाक़े में एक बिल्डर द्वारा मानकों को ताक पर रखकर बनाई जा रही बुमंजिला रिहाइशी इमारत को लेकर क्षेत्रवासियो ने […]
9 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री का मिलेगा मार्गदर्शनः सीएम
- Ganesh Tariyal
- November 1, 2025
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बलवीर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड […]
