उत्तराखण्ड हेराल्ड। नैनीताल। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर रविवार शाम को घटगढ के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन के नीचे दबने से दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी कई अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन में चालक समेत 22लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार नोएडा सेक्टर 126 में स्थित एचसीएल कंपनी के 21 कर्मचारियों का दल शनिवार को नैनीताल घूमने आया था। नोएडा लौटते समय आज शाम करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही वाहन कालाढूंगी से करीब छह किमी पहले प्रिया बैंड के पास पहुंचा वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सफक पर पलट गया। बताया जा रहा है के वाहन के ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने वाहन में दबे लोगों को बाहर निकाल कर 108 से कालाढूंगी अस्पताल पहुँचाया। हादसे में सयोनी दुबे(28) और जया साखियां(23) की मौके पर ही मौत हो गई।
Related Posts
त्रैमासिक डाक अदालत का हुआ आयोजन
- Ganesh Tariyal
- December 20, 2025
- 0
देहरादून। डाक विभाग आम जनता की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निवारण हेतु सदैव प्रयासरत रहा है। इसी क्रम में डाक विभाग उत्तराखण्ड परिमण्डल के […]
38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियों में जुटे 500 से अधिक वॉलंटियर्स को दी गई ट्रेनिंग
- Ganesh Tariyal
- January 19, 2025
- 0
देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी का अवसर उत्तराखंड को अपने रजत जयंती वर्ष में मिला है। ये खेल 28 जनवरी से शुरू होकर 14 […]
अंकिता भंडारी मर्डर केसः सुनवाई पूरी, 30 मई को कोर्ट सुना सकता है फैसला
- Ganesh Tariyal
- May 20, 2025
- 0
कोटद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कोटद्वार अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे कोर्ट) में सुनवाई पूरी हो गई है। इस मामले मे अदालत ने […]
