80 पुड़िया ब्राउन शुगर और गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को ब्राउन शुगर और गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कुल 80 पुड़िया मादक पदार्थ की बरामदगी हुई है, जिनका कुल वजन लगभग 15.76 ग्राम बताया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौतम कुमार सिंह, शिवम कुमार सिंह, सूरज कुमार तिवारी, अमरजीत कुमार सिंह और अजय यादव के रूप में हुई है।  नगर अधीक्षक ललित मीणा ने बताया कि 15 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह थाना क्षेत्र के पीछे अनाज गोदाम के पास कुछ व्यक्ति ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की और पांच व्यक्तियों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से मादक पदार्थ बरामद किए गए। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और आगे की कार्रवाई जारी है।  

Leave a Reply