उत्तराखण्ड हेराल्ड।देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज हुई राज्यमंत्रिमण्ड की बैठक में मंत्रिमंडल ने कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मोहर लगाई। मंत्रिमंडल ने 1 अक्टूबर 2005 से पहले के सभी राज्य कर्मचारियों को को पुराने पेंशन व्यवस्था में शामिल करने पर मोहर लगा दी है। मंत्रिमंडल ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए लंबी छुट्टी पर गए शिक्षकों के स्थान पर प्रति कक्षा की दर पर शिक्षक रखने का निर्णय लिया गया ।मन्त्रिमण्डल ने बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए प्रदेश में 539 उत्कृष्ट स्कूल बनाने का निर्णय लिया है। इन स्कूलों के निर्माण में लगभग 2 सौ 40करोड़ रुपये की लागत आएगी। पिथौरागढ़ और हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में 1900 कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरु करने पर भी हामी भर दी है। कल भरने पर मोहर लगाई। कैबिनेट में चर्चा के दौरान सिलक्यारा टनल में केंद्र सरकार के मदद करने, 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलने और तीन राज्यों में बंपर जीत पर कैबिनेट ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद प्रस्ताव भेजने का फैसला भी लिया। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मन्त्रिमण्डल ने नंदादेवी कन्या धन योजना में छूटे 35 हजार 388 लाभार्थी को जल्द ही इस योजना में लाने को को हरी झंडी दिखा दी है। परिवहन विभाग में ट्रेनिंग में 100 रुपए का यूसेज चार्जेज अब किसी भी बैंक में जमा किया जा सकेगा। साथ ही जीबी पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान को सरकार निःशुल्क जमीन देगी। वही कार्मिक विभाग के उत्तराखंड उच्चतर न्यायिक विभाग नियमावली में संशोधन करने का भी निर्णय मन्त्रिमण्डल ने लिया।
Related Posts
देवलसारी व कैंपटी रेंज में वन पंचायतों को 2500 फलदार पौधे वितरित किए गए
- Ganesh Tariyal
- July 8, 2025
- 0
देहरादून। लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के अंतर्गत संचालित कैट परियोजना के अंतर्गत मसूरी वन प्रभाग के कैंपटी एवं देवलसारी रेंज में ग्रीष्मकालीन फलदार पौध वितरण […]
रेड अलर्ट निरंतर वर्षाः आपदा जैसे हालात; जन दर्शन में फिर भी पहुंचे 122 फरियादी
- Ganesh Tariyal
- September 1, 2025
- 0
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी। भारी बारिश के बावजूद बडी संख्या में फरियादी […]
कार खाई में गिरी, रिटायर्ड शिक्षक की मौत, पुत्रवधू गंभीर
- Ganesh Tariyal
- May 6, 2025
- 0
पौड़ी। जिले के मल्ली बमराड़ी क्षेत्र में बैजरो रोड पर कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई, […]
