हरिद्वार। धर्मनगरी में इन दिनों लगातार रिहायशी इलाकों में वन्यजीवों का आवागमन हो रहा है। विगत देर रात एक हाथी जंगल से निकल कर मिश्रपुर की शिव विहार कॉलोनी में पहुंच गया। साथ ही भेल क्षेत्र में भी गजराज की चहलकदमी देखी गई है। हरिद्वार रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि रिहायशी क्षेत्रो में वेस्ट मैनेजमेंट ठीक ना होने के कारण हाथी और जंगली जानवर जंगल से निकालकर रिहायशी क्षेत्रों में आ जाते हैं। ऐसे में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क को भी इस संबंध में पत्र लिखा गया है और जल्द ही इन कॉलोनी के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र में गैस का वितरण किया गया
- Ganesh Tariyal
- February 11, 2024
- 0
हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक एपी वाजपेई ने बताया है कि हल्द्वानी के कर्फ्यू क्षेत्र के लाइन नंबर 17, किदवई नगर, इंदिरा नगर, […]
देवदार की लकड़ी से बने तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग
- Ganesh Tariyal
- April 2, 2024
- 0
विकासनगर। पछवादून की चकराता के तहसील अंतर्गत म्यूँढा गांव निवासी टीकम सिंह के देवदार की लकड़ी से बने तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग […]
खेल मंत्री ने सभी आयोजन स्थल वेन्यू मैनेजर्स को सौंपने के दिए आदेश
- Ganesh Tariyal
- January 20, 2025
- 0
देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को सभी जिलों के खेल अधिकारियों से ग्राउंड जीरो से लाइव […]
