उत्तराखंड में कल से दो दिन बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान

देहरादून। उत्तराखंड को एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है। पिछले कई दिनों से धूप-छांव और बारिश देखने को मिल रही है। आज दोपहर भी राजधानी समेत कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में लगातार गिरावट चल रही है, जिससे लोगों को ज्यादा गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है।

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक चंद्र सिंह तोमर के अनुसार, आज से एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, जिसका असर बुधवार तक रह सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश में हल्की बारिश होने के साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे देखते हुए मंगलवार और बुधवार के लिए कुछ इलाकों में भारी बारिश और चालीस से पचास किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply