उत्तराखण्ड हेराल्ड।देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज हुई राज्यमंत्रिमण्ड की बैठक में मंत्रिमंडल ने कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मोहर लगाई। मंत्रिमंडल ने 1 अक्टूबर 2005 से पहले के सभी राज्य कर्मचारियों को को पुराने पेंशन व्यवस्था में शामिल करने पर मोहर लगा दी है। मंत्रिमंडल ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए लंबी छुट्टी पर गए शिक्षकों के स्थान पर प्रति कक्षा की दर पर शिक्षक रखने का निर्णय लिया गया ।मन्त्रिमण्डल ने बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए प्रदेश में 539 उत्कृष्ट स्कूल बनाने का निर्णय लिया है। इन स्कूलों के निर्माण में लगभग 2 सौ 40करोड़ रुपये की लागत आएगी। पिथौरागढ़ और हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में 1900 कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरु करने पर भी हामी भर दी है। कल भरने पर मोहर लगाई। कैबिनेट में चर्चा के दौरान सिलक्यारा टनल में केंद्र सरकार के मदद करने, 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलने और तीन राज्यों में बंपर जीत पर कैबिनेट ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद प्रस्ताव भेजने का फैसला भी लिया। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मन्त्रिमण्डल ने नंदादेवी कन्या धन योजना में छूटे 35 हजार 388 लाभार्थी को जल्द ही इस योजना में लाने को को हरी झंडी दिखा दी है। परिवहन विभाग में ट्रेनिंग में 100 रुपए का यूसेज चार्जेज अब किसी भी बैंक में जमा किया जा सकेगा। साथ ही जीबी पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान को सरकार निःशुल्क जमीन देगी। वही कार्मिक विभाग के उत्तराखंड उच्चतर न्यायिक विभाग नियमावली में संशोधन करने का भी निर्णय मन्त्रिमण्डल ने लिया।
Related Posts
ग्राउंड जीरो पर पहंुचे डीएम, मौके पर सैंपलिंग, क्विंटलों अनाज रिजेक्ट
- Ganesh Tariyal
- March 26, 2025
- 0
देहरादून। सीएम के संकल्प, सरकार की छवि बरकार रखने को जिला प्रशासन दूरी नही धूरी की तरह हर वक्त सजग है कोताही लापरवाही निष्ठाहीनता पर […]
कांग्रेस 21 अक्टूबर को करेगी कुमॉऊ कमीश्नरी नैनीताल का घेराव
- Ganesh Tariyal
- October 18, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेष कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोषी ने बताया कि आगामी 21 अक्टूबर को उत्तराखण्ड राज्य में बिगड़ते सामाजिक सौहार्द, महिलाओं […]
राज्य के पहले खेल विवि अध्यादेश को राजभवन की मंजूरी, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन सकेंगे कुलपति
- Ganesh Tariyal
- December 24, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। राजभवन से खेल विश्वविद्यालय के अध्यादेश को मंजूरी मिल गई। विश्वविद्यालय […]
