हरिद्वार। धर्मनगरी में इन दिनों लगातार रिहायशी इलाकों में वन्यजीवों का आवागमन हो रहा है। विगत देर रात एक हाथी जंगल से निकल कर मिश्रपुर की शिव विहार कॉलोनी में पहुंच गया। साथ ही भेल क्षेत्र में भी गजराज की चहलकदमी देखी गई है। हरिद्वार रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि रिहायशी क्षेत्रो में वेस्ट मैनेजमेंट ठीक ना होने के कारण हाथी और जंगली जानवर जंगल से निकालकर रिहायशी क्षेत्रों में आ जाते हैं। ऐसे में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क को भी इस संबंध में पत्र लिखा गया है और जल्द ही इन कॉलोनी के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का करेंगे उद्घाटन
- Ganesh Tariyal
- January 27, 2025
- 0
देहरादून। देश दुनिया की नजरें इस वक्त देवभूमि उत्तराखंड पर हैं। यहां 28 जनवरी से 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज होने जा रहा है। राष्ट्रीय […]
अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ई-ऑफिस पोर्टल के कुशल उपयोग के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था
- Ganesh Tariyal
- July 26, 2024
- 0
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड सचिवालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि ई-ऑफिस पोर्टल पर फाइलों की समीक्षा, प्रसंस्करण […]
समान नागरिक संहिता – फर्जी शिकायतकर्ता पर लगेगा जुर्माना
- Ganesh Tariyal
- February 13, 2025
- 0
देहरादून। उत्तराखंड समान नागरिक संहिता के तहत होने वाले आवेदनों पर कोई भी व्यक्ति, दूसरी व्यक्ति की फर्जी शिकायत दर्ज नहीं करा पाएगा। ऐसा करने […]
