गोपेश्वर। जनपद में फैल रही बीमारियों के बारे में अब हेल्थ ऑफिसर, जिले के किसी भी गांव व शहर में बीमारियों का पता तत्काल लगाने के लिए इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लैटफॉर्म पोर्टल की शुरुआत की है। जहां पर अर्बन व रूरल हेल्थ सेंटर की एएनएम संबंधित एरिया में बढ़ने वाली बीमारियों का केस बेस डेटा सीधे पोर्टल पर अपलोड करेंगी, जिस पर ध्यान रखते हुए जनपद स्तर व प्रदेश व केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग को उसके निवारण के लिए गंभीर कदम उठाने में सहूलियत होगी। इसको लेकर प्रगति वेडिंग पॉइंट गोपेश्वर में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर उमा रावत ने ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम ,ब्लॉक कॉर्डिनेटर आशा कार्यक्रम,आशा फैसिलिटेटर ,डाटा एंट्री ऑपरेटर को एक दिवासीय ट्रेनिंग दी। एसएमओ डॉ उमा रावत ने इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लैटफॉर्म पोर्टल पर बीमारियों का रेकॉर्ड अपलोड करने की जानकारी दी। डॉ उमा रावत जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि जिले के अलग-अलग एरिया में बीमारियों के लक्षण की पुष्टि होने पर सूचना ऑनलाइन माध्यम से हैल्थ विभाग को प्रप्त प्राप्त हो जायेगी। इससे पूर्व बीमारियों का आंकड़ा हेल्थ ऑफिसर प्रदेश सरकार वह केंद्रीय हेल्थ विभाग तक पहुंचने में करीब 1 महीने का वक्त लगता था। इसलिए बीमारियों के प्रकोप को कंट्रोल करने के लिए हेल्थ विभाग की ओर से गंभीर कदम उठाने में देर हो जाती थी।इसको ध्यान में रखते हुए हेल्थ विभाग ने इंटीग्रेटेड हेल्थ इनफॉरमेशन प्लेटफार्म पोर्टल पर मरीजों में होने वाली बीमारियों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने की हिदायत दी। जिससे की बीमारी के फैलने से पूर्व पता चल सके।
Related Posts
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की द्वितीय बैठक आयोजित
- Ganesh Tariyal
- August 14, 2023
- 0
टिहरी। जनपद स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की द्वितीय बैठक सोमवार को जिला सभागार नई टिहरी में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। […]
पकड़ा गया आंतकी हैरिश फारूकी, पिछले कई सालों से नहीं आया था दूनः एसएसपी
- Ganesh Tariyal
- March 21, 2024
- 0
देहरादून। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आईएसआईएस के आतंकी हैरिश फारूकी के आतंकी संगठन से जुडने की सूचना के बाद इंटेलीजेंस व स्थानीय पुलिस […]
झाझरा क्षेत्र में प्लॉट में रखे गैस सिलेंडरों से हुआ क्लोरीन गैस रिसाव
- Ganesh Tariyal
- January 9, 2024
- 0
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में हुए क्लोरीन गैस रिसाव में स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा फायर कर्मियों की टीम द्वारा मौके पर चलाया गया। रेस्क्यू अभियान […]
