बागेश्वर। बागेश्वर जिले में समय सीमा के भीतर सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं कर पाने पर जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने लोक निर्माण विभाग समेत विभिन्न विभागों के अभियंताओं को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। साथ ही अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने की संस्तुति की है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 नवंबर तक सभी सड़कों को गुड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए थ। साथ ही हिदायद भी दी थी यदि समय सीमा के भीतर सड़कों पर कार्य नहीं किया गया तो जांच के बाद कार्रवाई भी की जाएगी। सरकार के आदेश के बाद जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने समय सीमा के भीतर सड़कों का निरीक्षण किया। अधिकतर सड़कें गड्ढायुक्त मिले। इस पर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए धन सिंह कुटियाल ईई लोनिवि बागेश्वर,अमित कुमार पटेल ईई लोनिवि कपकोट, महेंद्र कुमार ईई लोनिवि रानीखेत, मंजीत देशवाल इकाई प्रभारी पीआईयू ब्रिडकुल गरुड़, बिशन लाल स्थानिक अभियंता वाप्कोस पीआइयू कपकोट, विजेंद्र कुमार ईई पीएमजीएसवाई बागेश्वर एवं अमरीश रावत ईई पीएमजीएसवाई कपकोट को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के साथ वेतन आहरण पर अग्रिम ओदश तक रोक लगाने की संस्तुति की है। इसकी सूचना संबंधित अभियंताओं के साथ ही सचिव लोनिवि, मंडलायुक्त एवं संबंधित अभियंताओं के उच्चाधिकारियों को भी दे दी है। जिलाधिकारी पाल ने कहा कि जब तक उन्हें अधिकारी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के बाद इसकी रिपोर्ट नहीं देंगे तब तक वेतन आहरण पर रोक रहेगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
Related Posts
राम मंदिर चढ़ावा केस: 40 घंटे की पुलिस रिमांड पर तीन आरोपी
- Ganesh Tariyal
- July 8, 2026
- 0
नई दिल्ली।अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से चढ़ावे और बहुमूल्य सामान चोरी करने के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपी करुणेश पाण्डेय, लवकुश मिश्रा और अनुकल्प […]
पौड़ी को पर्यटन मानचित्र पर लाया जायेगा: डीएम
- Ganesh Tariyal
- May 23, 2025
- 0
पौड़ी। पौड़ी को पर्यटन के नक्शे पर उभारने के लिये तथा पुराना वर्चस्व लौटाने के लिये 31 मई से पौड़ी मुख्यालय में जय कंडोलिया पौड़ी […]
विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन का तीसरा प्री-समिट जेएनसीएएसआर बेंगलुरु में सम्पन्न
- Ganesh Tariyal
- May 24, 2025
- 0
देहरादून। जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती घटनाओं के बीच, उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (न्ब्व्ैज्) और हिमालयन एकेडमी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी […]
