बागेश्वर। बागेश्वर जिले में समय सीमा के भीतर सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं कर पाने पर जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने लोक निर्माण विभाग समेत विभिन्न विभागों के अभियंताओं को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। साथ ही अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने की संस्तुति की है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 नवंबर तक सभी सड़कों को गुड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए थ। साथ ही हिदायद भी दी थी यदि समय सीमा के भीतर सड़कों पर कार्य नहीं किया गया तो जांच के बाद कार्रवाई भी की जाएगी। सरकार के आदेश के बाद जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने समय सीमा के भीतर सड़कों का निरीक्षण किया। अधिकतर सड़कें गड्ढायुक्त मिले। इस पर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए धन सिंह कुटियाल ईई लोनिवि बागेश्वर,अमित कुमार पटेल ईई लोनिवि कपकोट, महेंद्र कुमार ईई लोनिवि रानीखेत, मंजीत देशवाल इकाई प्रभारी पीआईयू ब्रिडकुल गरुड़, बिशन लाल स्थानिक अभियंता वाप्कोस पीआइयू कपकोट, विजेंद्र कुमार ईई पीएमजीएसवाई बागेश्वर एवं अमरीश रावत ईई पीएमजीएसवाई कपकोट को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के साथ वेतन आहरण पर अग्रिम ओदश तक रोक लगाने की संस्तुति की है। इसकी सूचना संबंधित अभियंताओं के साथ ही सचिव लोनिवि, मंडलायुक्त एवं संबंधित अभियंताओं के उच्चाधिकारियों को भी दे दी है। जिलाधिकारी पाल ने कहा कि जब तक उन्हें अधिकारी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के बाद इसकी रिपोर्ट नहीं देंगे तब तक वेतन आहरण पर रोक रहेगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
Related Posts
हरिद्वार में 22 मार्च को स्क्रीनिंग परीक्षा, केंद्र के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू
- Ganesh Tariyal
- March 20, 2026
- 0
हरिद्वार। महिला कल्याण विभाग में अधीक्षक पद की स्क्रीनिंग परीक्षा का लोक सेवा आयोग 22 मार्च को आयोजन करेगा। यह परीक्षा हरिद्वार स्थित आयोग के परीक्षा भवन […]
उत्तराखण्ड में 24 से 30 जून तक भारी बारिश का अलर्ट
- Ganesh Tariyal
- June 22, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून आगमन से पूर्व ही भारी से भारी बारिश का कहर झेलना पड़ सकता है। भीषण गर्मी से झुलस्ते और सुलगते जंगलों […]
मुख्यमंत्री ने सी.एम. हेल्पलाईन के व्हाट्सएप चौटबोट का किया शुभारंभ
- Ganesh Tariyal
- June 27, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से वर्चुअल माध्यम से सी.एम. हेल्पलाईन की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये […]
