गोपेश्वर। जनपद में फैल रही बीमारियों के बारे में अब हेल्थ ऑफिसर, जिले के किसी भी गांव व शहर में बीमारियों का पता तत्काल लगाने के लिए इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लैटफॉर्म पोर्टल की शुरुआत की है। जहां पर अर्बन व रूरल हेल्थ सेंटर की एएनएम संबंधित एरिया में बढ़ने वाली बीमारियों का केस बेस डेटा सीधे पोर्टल पर अपलोड करेंगी, जिस पर ध्यान रखते हुए जनपद स्तर व प्रदेश व केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग को उसके निवारण के लिए गंभीर कदम उठाने में सहूलियत होगी। इसको लेकर प्रगति वेडिंग पॉइंट गोपेश्वर में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर उमा रावत ने ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम ,ब्लॉक कॉर्डिनेटर आशा कार्यक्रम,आशा फैसिलिटेटर ,डाटा एंट्री ऑपरेटर को एक दिवासीय ट्रेनिंग दी। एसएमओ डॉ उमा रावत ने इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लैटफॉर्म पोर्टल पर बीमारियों का रेकॉर्ड अपलोड करने की जानकारी दी। डॉ उमा रावत जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि जिले के अलग-अलग एरिया में बीमारियों के लक्षण की पुष्टि होने पर सूचना ऑनलाइन माध्यम से हैल्थ विभाग को प्रप्त प्राप्त हो जायेगी। इससे पूर्व बीमारियों का आंकड़ा हेल्थ ऑफिसर प्रदेश सरकार वह केंद्रीय हेल्थ विभाग तक पहुंचने में करीब 1 महीने का वक्त लगता था। इसलिए बीमारियों के प्रकोप को कंट्रोल करने के लिए हेल्थ विभाग की ओर से गंभीर कदम उठाने में देर हो जाती थी।इसको ध्यान में रखते हुए हेल्थ विभाग ने इंटीग्रेटेड हेल्थ इनफॉरमेशन प्लेटफार्म पोर्टल पर मरीजों में होने वाली बीमारियों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने की हिदायत दी। जिससे की बीमारी के फैलने से पूर्व पता चल सके।
Related Posts
आपदा; मुसीबत या अनहोनी को न्यून करना जिला प्रशासन का दायित्वः डीएम
- Ganesh Tariyal
- September 17, 2025
- 0
देहरादून। जनपद में बीते दिवस रात्रि में अतिवृष्टि से आई भीषण आपदा जहां राज्य सहित जिले के सभी हिस्से प्रभावित हुए। आपदा की सूचना मिलते […]
अधिक पैदावार को ध्यान में रखते हुए उत्तराखण्ड में क्लस्टर खेती को बढ़ावा दिया जा रहाः जोशी
- Ganesh Tariyal
- August 27, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को नई दिल्ली में कृषि की वर्तमान चुनौतियों, नीतियों और समाधान विषय पर आयोजित एग्री पंचायत […]
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद स्तरीय योग महोत्सव की तैयारियों को लेकर की बैठक
- Ganesh Tariyal
- June 11, 2024
- 0
पौड़ी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन […]
