बागेश्वर। बागेश्वर जिले में समय सीमा के भीतर सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं कर पाने पर जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने लोक निर्माण विभाग समेत विभिन्न विभागों के अभियंताओं को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। साथ ही अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने की संस्तुति की है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 नवंबर तक सभी सड़कों को गुड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए थ। साथ ही हिदायद भी दी थी यदि समय सीमा के भीतर सड़कों पर कार्य नहीं किया गया तो जांच के बाद कार्रवाई भी की जाएगी। सरकार के आदेश के बाद जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने समय सीमा के भीतर सड़कों का निरीक्षण किया। अधिकतर सड़कें गड्ढायुक्त मिले। इस पर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए धन सिंह कुटियाल ईई लोनिवि बागेश्वर,अमित कुमार पटेल ईई लोनिवि कपकोट, महेंद्र कुमार ईई लोनिवि रानीखेत, मंजीत देशवाल इकाई प्रभारी पीआईयू ब्रिडकुल गरुड़, बिशन लाल स्थानिक अभियंता वाप्कोस पीआइयू कपकोट, विजेंद्र कुमार ईई पीएमजीएसवाई बागेश्वर एवं अमरीश रावत ईई पीएमजीएसवाई कपकोट को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के साथ वेतन आहरण पर अग्रिम ओदश तक रोक लगाने की संस्तुति की है। इसकी सूचना संबंधित अभियंताओं के साथ ही सचिव लोनिवि, मंडलायुक्त एवं संबंधित अभियंताओं के उच्चाधिकारियों को भी दे दी है। जिलाधिकारी पाल ने कहा कि जब तक उन्हें अधिकारी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के बाद इसकी रिपोर्ट नहीं देंगे तब तक वेतन आहरण पर रोक रहेगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
Related Posts
चार शहरों में स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट होगा 38वें राष्ट्रीय खेल सिंबल लॉन्चिंग कार्यक्रमः रेखा आर्या
- Ganesh Tariyal
- December 14, 2024
- 0
देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम काम्प्लेक्स में रविवार 15 दिसम्बर 2024 को शाम 05 बजे होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल सिंबल लांचिंग कार्यक्रम का देहरादून […]
मतदाताओं को दिलाए शपथ
- Tulsi Ram
- January 25, 2024
- 0
पौड़ी। 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज प्रेक्षागृह पौड़ी में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ आशीष चौहान ने नये मतदाता, दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाता व […]
संदिग्ध परिस्थिति में छात्र को गोली लगने का खुलासा, साथी गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- April 19, 2025
- 0
देहरादून। संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र को गोली लगने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने साथी छात्र को गिरफ्तार कर उसके पास से पिस्टल […]
