देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सप्तनीक गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की 17 प्रजातियों के 4000 बल्ब के रोपण कार्यक्रम की शुरूआत की। पिछले वर्ष सीएम आवास परिसर में ट्यूलिप की 4 प्रजातियों के 400 बल्ब रोपित किए गए थे। मुख्यमंत्री आवास में इस वर्ष ब्लैक- पर्पल बाईकलर प्रजाति के ट्यूलिप आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। मुख्यमंत्री ने ट्यूलिप बागवानी के बारे में उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से जानकारी ली गई व आगामी वर्षों में इसके व्यवसायिक उत्पादन की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर परिसर में विभिन्न औद्यानिक कार्यों का भी निरीक्षण कर सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन, मौनपालन के कार्यों के साथ-साथ विभिन्न प्रजाति के पुष्पों का अवलोकन कर ऐसे प्रयासों की सराहना की।
Related Posts
ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान
- Ganesh Tariyal
- December 5, 2025
- 0
हरिद्वार। लक्सर से भीषण सड़क की हादसे की खबर सामने आई है। हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है […]
गुजरात से आए परिवार के दो बच्चे स्नान करते हुए गंगा में डूबे
- Ganesh Tariyal
- December 25, 2024
- 0
हरिद्वार। गंगा स्नान के दौरान गुजरात से हरिद्वार पहुंचे एक श्रद्धालु परिवार के साथ बड़ा हादसा हो गया। इस परिवार के दो बच्चों की गंगा […]
अधिक-से-अधिक मतदान के लिए पौड़ी जनपद के समस्त विकासखंड़ों में चलाया जा रहा जागरूक अभियान
- Ganesh Tariyal
- April 3, 2024
- 0
पौड़ी। लोकसभा चुनाव-2024 में अधिक-से-अधिक मतदान हो इसके लिए जनपद के समस्त विकासखंड़ों में जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों द्वारा भी वीडियो […]
